फोटो.17. चोरियों को लेकर व्यापार मंडल आक्रोशित
घोसी (मऊ) : स्थानीय नगर में व्यापार मंडल की बैठक में जमकर आक्रोश छलका। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा
घोसी (मऊ) : स्थानीय नगर में व्यापार मंडल की बैठक में जमकर आक्रोश छलका। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि नगर ही नहीं वरन समूचे जिले में व्यापारी लूट, छिनैती एवं चोरी की घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने की बजाय पीड़ित को ही शक की नजर से देखती है। व्यवसायियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पुलिस को सकारात्मक रूख अपनाने को कहा। प्रदेश मंत्री आनंद ओमर ने कहा कि व्यापारी एक साथ कई मोर्चों पर जंग लड़ता है। एक तरफ इंसपेक्टर राज तो दूसरी ओर मनबढ़, चोर एवं बदमाश भी इसी वर्ग को निशाना बनाते हैं। नगर अध्यक्ष आरके रस्तोगी ने कहा कि अब पुलिस से सुरक्षा की आस टूटती जा रही है। अभय तिवारी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि गुटबंदी किसी भी संगठन को बेमानी बना देती है। अंत में जिलाध्यक्ष श्री ओमर ने नगर के व्यवसायियों को सम्मान पत्र दिया। पंकज लाल श्रीवास्तव, लालबिहारी गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद, रमेश गुप्ता, शिवम एवं भोला आदि उपस्थित रहे।