Move to Jagran APP

सरकारी नौकरियों में व्यापक अनियमितता

मऊ : प्रदेश में सरकारी नौकरियों में व्यापक अनियमितता व किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने

By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 06:27 PM (IST)
सरकारी नौकरियों में व्यापक अनियमितता

मऊ : प्रदेश में सरकारी नौकरियों में व्यापक अनियमितता व किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने आवाज बुलंद की है। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा सरकार मनमानी कर रही है। रालोद ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर अपनी मांगें भी रखीं।

loksabha election banner

प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय ने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं वह घोर ¨चताजनक हैं। हर वर्ग की जनता की आंखों में निराशा दिखाई दे रही है। एक तरफ नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है तो दूसरी तरफ भर्ती में सरकार भ्रष्टाचार व घोटालों को पनाह दे रही है। प्रदेश में भर्ती योग्यता के आधार पर न होकर भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद तथा जाति विशेष के आधार पर हो रही है।

भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। श्री राय ने कहा कि खराब मौसम तथा सरकारी नीतियों के कारण किसान की हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। किसानों का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। मांग किया कि भर्ती करने वाले सभी आयोगों के अध्यक्षों को बर्खास्त करते हुए उनके कार्यकाल में की गई भर्ती की सीबीआइ जांच कराई जाए।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह ने कहा कि प्रदेश में किसान सरकार की नीतियों के चलते बदहाल हो गए हैं। किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया नहीं दिया जा रहा है। जो मिल मालिक भुगतान करने में हीलाहवाली कर रहे हैं उन मिलों को आरसी जारी करते हुए मालिकों को जेल भेजा जाए। कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। यादव ¨सह को राजनीतिक संरक्षण देकर बचाया जा रहा है।

यादव ¨सह की जल्द गिरफ्तारी की जाए साथ ही जब्त रकम को जनहित के कार्यों में लगाया जाए। गत खरीफ व रबी की बर्बाद फसल के किसानों को समुचित सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति व मुआवजा दिया जाए। कानून व्यवस्था का ग्राफ लगातार गिरता ही जा रहा है। मांग किया कि जनसंख्या के लिहाज से हर नागरिक तक विकास की किरण न पहुंच पाने के चलते उपेक्षित पड़े प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र के विकास के लिए पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाए।

इस अवसर पर तारकेश्वर जायसवाल, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सुखारीपाल, अब्दुल्ला, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.