किसान हितों के लिए प्रदेश सरकार समर्पित
मऊ : उत्तर प्रदेश सरकार किसान हितों के लिए समर्पित है। इसके लिए किसानों की कर्जामाफी से लगायत तमाम स
मऊ : उत्तर प्रदेश सरकार किसान हितों के लिए समर्पित है। इसके लिए किसानों की कर्जामाफी से लगायत तमाम सुविधाओं की घोषणा की गई है। खेतों की ¨सचाई और दवाई मुफ्त करने से सबका विश्वास सरकार में बढ़ा है। यह कहना है वयोवृद्ध समाजवादी व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ¨सह का। वह बुधवार को नगर के कम्युनिटी हॉल में पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में किसान आत्महत्याएं करने को विवश हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में अन्नदाता सबसे सुखी है। प्रदेश सरकार ने कृषि को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है। यह पूछे जाने पर कि इसके बावजूद भी जब नहरों में समय से पानी नहीं आता, उनकी सफाई नहीं हो रही और वे पटी पड़ी हैं, बिजली नहीं आती, सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं तो फिर मुफ्त ¨सचाई योजना का क्या मतलब।
उन्होने कहा कि यह ¨सचाई विभाग का मसला है। अधिकारियों की लापरवाही है। पत्रकारों के प्रतिप्रश्न कि फिर अधिकारियों पर सरकार का अंकुश क्यों नहीं, उन्होंने इसे आजादी के बाद से लेकर आज तक चले आ रहे भ्रष्ट तंत्र का नतीजा बताया और इसकी शिकायत ¨सचाई मंत्री से करने की बात कही। उन्हें जब पिछली बार के आगमन के समय भी यही बात कहने और अब तक स्थिति में सुधार न होने की याद दिलाई गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने को कहा।
कृषि की उन्नति के लिए श्री ¨सह ने हल-बैलों की खेती, पशुपालन और गोबर की खाद के उपयोग को बढ़ाने की सलाह दी। कहा कि पशु आधारित खेती से ही किसान सुखी रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक के किसानों का उदाहरण दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, उपाध्यक्ष हजारी ¨सह आदि सपा नेता भी थे।