बारिश के लिए मांगी दुआएं
कोपागंज (मऊ) : बारिस न होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। कोई भगवान से तो कोई अल्लाह ताला से दुआए
कोपागंज (मऊ) : बारिस न होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। कोई भगवान से तो कोई अल्लाह ताला से दुआएं मांग रहा है लेकिन भादों महीना के आ जाने के बाद भी पर्याप्त बारिस न होने से लोगों द्वारा मांगी जा रही भगवान से प्रार्थना शायद कबूल नहीं हो रही है। सूखे से परेशान नागरिकों ने बुधवार को नगर की मस्जिद में दुआख्वानी कर अल्लाह-त-आला से बारिश के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने रब से रहम अता करने की गुहार लगाई।
दुआख्वानी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सबने अल्लाह त आला से दुआ की कि वे उनके गुनाहों को माफी फरमाते हुए बारिश कराएं। ताकि उनकी नस्लें भूखों मरने से बच सकें। लोगों का कहना है कि बादल तड़क-भड़क रहे है पर बारिस नहीं हो रही। मौसम बन कर फिर सामान्य हो जा रहा है। बारिस न होने से किसानों के धान की फसल बर्बाद तो हो ही रही है। जीव-जंतु पशु पक्षी के साथ-साथ इंसानों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
यही हाल रहा तो धरती पर अकाल पड़ जाएगा। प्रकृति के इस प्रकोप से जनमानस ईश्वर से केवल यही प्रार्थना कर रहा है कि हे भगवान या मौला अब तो रहम कर पानी दे। कहा कि अल्लाह ताला हमारे गुनाहों को माफ कर रहम कर अब तो बारिस कर दे।