भाजपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : क्षेत्र के लहेमन पट्टी निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार यादव की शुक्रवार रात
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 08:36 PM (IST)
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : क्षेत्र के लहेमन पट्टी निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार यादव की शुक्रवार रात एक मोटर दुर्घटना में मौत हो गई। राहुल अपनी दो पहिया वाहन से आजमगढ़ से अपने घर आ रहे थे कि मऊ की आरे से तेज रफ्तार से आ रही एक बेलोरो से उनकी टक्कर हो गई। उन्हें रात्रि में ही आजमगढ़ इलाज के लिए ले जाया गया। वहां उन्होंने ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें इस घटना पर दुख प्रकट किया गया। स्वर्गीय यादव को सच्चा भाजपा कार्यकर्ता बताया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उमा पांडेय, अबू फैज, त्रिभुवन प्रसाद, वृजभान चौहान, संजय तिवारी, गंगा चौहान आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें