कांग्रेस ने नापी पगडंडी, किया आगाह
मऊ : केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर कांग्रेस का आंदोलन गांव की गलियों तक पहुंच गया है।
मऊ : केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर कांग्रेस का आंदोलन गांव की गलियों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने मधुबन और घोसी में पदयात्रा कर लोगों को इस कानून के प्रति सचेत किया और अपनी मांगों से संबंधित पत्रक प्रशासन को सौंपा।
मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मधुबन विधान सभा इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लाक अध्यक्ष अनिल ¨सह की अगुवाई में अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में दुबारी मोड़ से स्थानीय तहसील कार्यालय तक पद यात्रा की। इनकी मांग थी कि वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून पर तत्काल रोक लगाएं। किसानों को कम से कम दस हजार रुपये की क्षतिपूर्ति का चेक प्रदान किया जाए। शहीद मार्ग पर रुका कार्य तत्काल चालू हो। मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। बाद में जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ¨सह भी मौके पर पहुंच गए। इससे कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया। कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी के माध्यम से अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक पत्रक महामहिम राज्यपाल महोदय को भेजना चाहते थे। चूंकि उपजिलाधिकारी उपस्थित नहीं थे। इसलिए उन्हें मधुबन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ¨सह को ही अपना पत्रक सौंपना पड़ा। कृष्णकांत चौधरी, बैजनाथ कन्नौजिया, योगेंद्र ¨सह, सतीश पांडेय, विनोद ¨सह, देवेंद्र यादव, दीनानाथ पांडेय, मुमताज अहमद, अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
घोसी प्रतिनिधि के अनुसार, न गुट ना क्षेत्र। हर सीमा तोड़ कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को मोदी सरकार द्वारा संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध किया। स्थानीय नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. रामविलास पांडेय के आवास से कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा कर मझवारा मोड़ पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद नेताओं ने विधेयक का विरोध करने की कसम खाई। पदयात्रा की राह में भाजपा सरकार और विधेयक के विरोध में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा स्थल पर बैठक किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहीं राना खातून ने कहा कि भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। कांग्रेस संप्रग सरकार के काल के ही विधेयक को कानूनी रूप दिए जाने तक सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में किसानों की भूमि अधिग्रहीत करने का अधिकार लेना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ¨सह, पूर्व प्रमुख जय¨हद यादव, सुबास ¨सह, सेनानी पुत्र रमेश पांडेय एवं शशिकांत राय ने दिल्ली में 19 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में होने वाली किसान रैली में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने को कहा। उमेश पांडेय, छोटेलाल, केडी पांडेय, मुनीर खान, रामचंद्र राय,ºामचंद्र ¨सह, आफताब आलम, सोनू एवं अभिषेक आदि रहे।