एक ही वर्ग के दो समुदायों में तनाव
कोपागंज (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोपाकोहना स्थित गड़शहीदा में शुक्रवार को दो धार्मिक स्थलों के
कोपागंज (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोपाकोहना स्थित गड़शहीदा में शुक्रवार को दो धार्मिक स्थलों के बीच निर्माण कार्य को लेकर एक ही संप्रदाय के दो समुदाय आमने-सामने हो गए। एक पक्ष द्वारा बनाई जा रही इबादतगाह का बारजा दूसरे पक्ष के के कर्बला की ओर लगाए जाने पर पहले पक्ष के लोग विरोध करने लगे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। दोनों पक्षों की जुटान होने की खबर प्रशासन सतर्क हो गया। तत्काल मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। कर्बला की ओर बारजा निकाले जाने के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर भी दिया।
दोनों पक्षों के तनाव को देखते हुए एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ घोसी तथा थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मयफोर्स तैनात रहे। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों द्वारा उक्त प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी देर तक मामले को सुलझाने की पंचायत चली। पंचायत के दौरान जहां दोनो समुदायों में नोंक-झोंक भी हुई। बहरहाल प्रशासनिक अधिकारियों के बीच घंटों चले पंचायत में कोई नहीं निकला। अंत में सदर एसडीएम जगदंबा सिंह ने मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को थाने में बुलाया। इस पर दोनों पक्ष मान गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जब तक कोई मामले का सुलह नहीं हो जाता बारजे का निर्माण नहीं होगा।