कांग्रेस से जुड़ें महिलाएं : रीता
घोसी (मऊ) : कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. रीता जोशी बहुगुणा ने कहा है कि महिलाओं क
घोसी (मऊ) : कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. रीता जोशी बहुगुणा ने कहा है कि महिलाओं को कांग्रेस ही सम्मान एवं सुरक्षा दे सकती हैं। महिलाएं कांग्रेस से जुड़े एवं सांप्रदायिक केंद्र सरकार को अगले चुनाव में उखाड़ फेंके।
एक कार्यक्रम से भाग लेकर वापस आने के दौरा न वह महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान से घोसी स्थित उनके ज्ञानस्थली इंस्टीच्यूट आफ इंफारमेशन टेक्नालाजी परिसर में वार्ता कर रही थीं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चौहान को इस संस्थान में महिलाओं को अधिक महत्ता देने को कहा। कहा कि तकनीकी ज्ञान सभी के लिए बेहद जरूरी है पर आज के इस दौर में महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद भी है। एक महिला शिक्षित होकर समूचे परिवार एवं अपनी संतान को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करती है। उनके मझवारा मोड़ पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं एवं संस्थान के बच्चों ने भव्य स्वागत किया। गरिमा पांडेय, स्नेहा, अन्नू सिंह, दीपक, रमेश, उमेश, रं जना एवं विधिचंद चौहान आदि रहे।