बिजली संकट मायावती सरकार की देन : रफीक
मऊ : प्रदेश में बिजली की समस्या पूर्ववर्ती मायावती सरकार की देन है। पत्थरों पर पैसा खर्च करने के कार
मऊ : प्रदेश में बिजली की समस्या पूर्ववर्ती मायावती सरकार की देन है। पत्थरों पर पैसा खर्च करने के कारण खाली खजाना भरने के साथ ही सपा की सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य किया है। पहली बार प्रदेश के मेडिकल कालेजों में पांच सौ सीटे बढ़ाने के साथ ही छह मेडिकल कालेजों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। नौजवान, बुनकर और किसानों के साथ छात्रों के विकास में पार्टी ने सर्वागीण विकास किया है। यह दावा किया सपा के जिला पर्यवेक्षक पूर्व राज्यमंत्री रफीक अंसारी ने। वह बुधवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब थे।
पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के विषय में उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में सबसे सक्रिय सांगठनिक ढांचा सपा का ही है। संगठन की समीक्षा के दौरान विधानसभा के सभी सदस्यों की बातों को विस्तार से सुना गया। इसके साथ ही पार्टी को और सुदृढ़ बनाने के लिए उनके विचार भी लिए गए। यहां के स्थिति की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को सौंपा जाएगा। गुटबाजी और पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजीव राय, जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, हजारी सिंह, धीरज राजभर, रमेश दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।
इससे पूर्व कोपांगज में पर्यवेक्षक ने दोपहर में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु के आवास पर आयोजित वार्ता में कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा सपा के सत्ता में आने की बात कही।