Move to Jagran APP

रंगोली बना बच्चों ने मोहा मन

मऊ : दीपावली का पर्व। रंग-रोगन और साज-सज्जा का त्योहार। बच्चे भले इसमें क्यों पीछे रहें। बच्चों की क

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 08:05 PM (IST)
रंगोली बना बच्चों ने मोहा मन

मऊ : दीपावली का पर्व। रंग-रोगन और साज-सज्जा का त्योहार। बच्चे भले इसमें क्यों पीछे रहें। बच्चों की कल्पनाओं में रंग भरने के लिए बुधवार को दीप-पर्व के अवकाश के पूर्व विद्यालयों में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों द्वारा सजाई गई आकर्षक अल्पनाओं में निखरी उनकी कल्पना देख लोग बाग-बाग हो गए।

loksabha election banner

नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई। अधिकांश बच्चों ने मां लक्ष्मी व गणेश की आकृतियों को उकेरा। इसके अलावा उन्होंने सविधि पूजन-अर्चन भी किया। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने उन्हें दीप-पर्व की ऐतिहासिकता व महत्ता से परिचित कराया।

इसी तरह देव पब्लिक स्कूल में दीवाली की खुशियां कुछ यूं बिखरीं कि पूरा वातावरण रंगोलियों एवं दीपों की झिलमिलाहट में दिव्य हो उठा। रंगोली प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, येलो हाउस ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। येलो हाउस की कृतिका मद्धेशिया, अवंतिका, आकांक्षा, सौम्या, आयुषी, अनामिका, सीमा, फारेहा, पूजा पाल, रितिका, अंजलि, रुचि आदि को प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने पुरस्कृत किया। निदेशक अभय सिंह ने शुभकामनाएं दीं। निर्णायक मंडल सीसीए कोआर्डिनेटर, आरके यादव, सविता सिंह रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.