रंगोली बनाकर लक्ष्मी मैया से मांगा धन-धान्य
घोसी (मऊ) : नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर की प्रत्येक कक्षा में लक्ष्मी पूजन की परंपरा इस
घोसी (मऊ) : नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर की प्रत्येक कक्षा में लक्ष्मी पूजन की परंपरा इस वर्ष तनिक हट कर रही। छात्राओं ने रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी से धन-धान्य मांगा।
छात्राओं ने कक्षा के बीच में चित्ताकर्षक रंगोली और सुंदर सजे पूजन स्थल पर प्रथम आराध्य भगवान गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक विधान से पूजन और आरती किया। छात्रों ने पूरे विद्यालय की सजावट की। प्रधानाध्यापक विवेकानंद यादव सहित शिक्षकों राजकुमार, आनंद बिहारी, सुभाष शर्मा, रामकुंवर, जितेंद्र दूबे, सुभाष पांडेय, राकेश सिंह, रामधारी, सुखई यादव, कामता यादव और रमेश यादव आदि को जलपान कराया। विभा शर्मा, रागिनी, पूनम, ज्ञानप्रकाश गुप्त, अनिल शर्मा, सुशील यादव और पंकज यादव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने इस कार्य को उद्देश्य तक पहुंचाया। वंदना, शिवांगी, आरती यादव, शालिनी गुप्ता, साधना जायसवाल, नेहा मोदनवाल, सभ्या यादव एवं प्रीति शर्मा सहित छात्र विशाल, शिवाजी, नवीन यादव, अभिषेक, राजन मद्धेशिया, बाबूलाल गोंड़, राजकुमार एवं आशीष आदि ने सहयोग किया।