प्रतियोगिता में सुनील एवं अंशिका अव्वल
घोसी (मऊ) : नगर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के जूनियर
घोसी (मऊ) : नगर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के जूनियर वर्ग में अंशिका मिश्रा जबकि माध्यमिक वर्ग में सुनील यादव ने प्रथम सिान प्राप्त किया। इन बच्चों सहित अन्य प्रतिभावान बच्चों को सोमवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह में साइकिल देर पुरस्कृत किया गया।
माध्यमिक वर्ग में मुहम्मद सादिक को दूसरा, शिवांशु गुप्ता को तीसरा जबकि जूनियर वर्ग में संगम यादव एवं अभिषेक राय को क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया गया। मुख्य अतिथि एवं पर्व प्राचार्य अश्रि्वनी कुमार राय ने कहा कि प्रतिभा को निखारने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य है। उन्होंने भौतिकता के इस युग में अनुशासन एवं चरित्र पर बल दे रही इस संस्था को सराहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन जेपी मिश्र ने कहा कि प्रगति के लिए सपना देखो। याद रखो कि कोई भी सपना इतना बड़ा नहीं होता कि उसे साकार न किया जा सके। बस आवश्यक है लगन एवं दृढ़ इरादा। स्नेहा, वंदना, कंचन, नीलू, निधि, प्रीति एवं सौम्या ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उप प्रबंधक डा. रुपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विवेकानंद यादव, सभासद गोपाल निषाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्त एवं प्रेमचंद ने भी संबोधित किया। जूही मद्धेशिया, शुभम मिश्रा, प्रियंका यादव, प्रशांत निषाद, राजेश गुप्त, प्रीति शर्मा, प्रदीप यादव एवं वंदना यादव आदि सहित दर्जनों को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रबंधक पन्नालाल जायसवाल ने आभार जताया।