भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तीन सौ पर मुकदमा
रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर पुलिस ने रविवार को भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं 28 को नामजद
रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर पुलिस ने रविवार को भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं 28 को नामजद करते हुए ढाई सौ के विरुद्ध धारा 144 के उल्लघंन में मुकदमा दर्ज किया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के दतौड़ा के खोयापुरवा निवासी रामाश्रय राजभर की विगत 15 सितम्बर को हत्या करने के बाद उसके शव को बदमाशों ने पुल के नीचे फेंक दिया था। परिजनों ने उसकी मौत के बाद हत्यारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार तक उक्त हत्या का खुलासा न हो पर भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हलधरपुर थाने का घेराव किया।
रविवार को पुलिस ने धारा 144 का उल्लघंन करने के जुर्म में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 28 लोगों को नामजद करते हुए ढ़ाई सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर हलधरपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को लेकर जिले में धारा 144 लागू है। भासपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसका उल्लघंन किया है।