Move to Jagran APP

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, आठ घायल

-दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज मधुबन (मऊ)स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंचाई इनामीपुर में रविवार की

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 07:44 PM (IST)
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, आठ घायल

-दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज

loksabha election banner

मधुबन (मऊ)स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंचाई इनामीपुर में रविवार की सुबह भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इनामीपुर निवासी विनय खरवार का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था। विवाद का न्यायालय में मुकदमा भी विचारधीन है। रविवार की सुबह विनय खरवार एवं अशोक यादव के परिवार से विवाद हो गया। मामला गाली गलौज से होकर मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें अशोक यादव, पारस यादव तथा श्यामली खरवार, विनय खरवार, कृष्णकांत, आनंद, पिंकी, रानी घायल हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अशोक यादव, श्याम जी यादव, कृष्णकांत की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.