दुष्कर्म के बाद हत्या में दो को आजीवन कारावास
मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के रजडीहा में छह साल पूर्व एक लड़की के साथ दुराचार कर उसकी गला दबा कर हत्या
मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के रजडीहा में छह साल पूर्व एक लड़की के साथ दुराचार कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कुएं में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इस मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएम दीक्षित ने शनिवार को उक्त फैसला सुनाया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव की निवासी वादी मुकदमा की लड़की पोखरे पर शौच करने 5 फरवरी 2008 को गई थी। वह वापस घर नहीं लौटी। उसकी लाश गांव के बाहर 10 फरवरी को कुएं में मिली। शव की शिनाख्त वादी के पड़ोसी द्वारा उसकी लड़की के रूप में की गई। इस मामले में विवेचना के उपरांत रजडीहा गांव के ही जितेंद्र उर्फ पिंटूु व अजीत कुमार व कन्हैया का नाम प्रकाश में आया।