सीएम के हाथों सम्मानित हुए खिलाड़ी
मऊ : प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों व राष्ट्रीय पदक विजेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनि
मऊ : प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों व राष्ट्रीय पदक विजेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर सम्मानित किया। इसमें मऊ के भी सात खिलाड़ी सम्मानित हुए। उन्हें प्रशस्ति पत्र के अलावा नगद राशि भी प्रदान की गई। जिले के ख्यातिलब्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी मधुसूदन को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। उन्हें 65 हजार की धनराशि भी प्रदान की गई।
इसी प्रकार हैंडबाल खिलाड़ी रंजन कुमार को 5 हजार, शिव भारद्वाज को 5000, आकाश गुप्ता 11,111 व नागेंद्र प्रताप सिंह 10 हजार की धनराशि के साथ मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया। कबड्डी के शिवप्रताप को 5000 तथा वालीबाल खिलाड़ी प्रेम विक्रम सिंह ने 30 हजार की धनराशि के साथ पुरस्कार हासिल किया। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान से यहां के उन बच्चों को काफी प्रेरणा मिलेगी जो अभी खेलो को अपना कैरियर बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जब खिलाडि़यों को सम्मान से नवाज रहे थे। तो कई ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी आखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे। भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के सम्मान करते समय खुद काफी उत्साह से भरे थे।