Move to Jagran APP

बाढ़ से मचा हाहाकार, प्रशासन अलर्ट

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 06:38 PM (IST)
बाढ़ से मचा हाहाकार, प्रशासन अलर्ट

सूरजपुर (मऊ) : घाघरा नदी में आई बाढ़ ने पिछले कई सालों के रिकार्ड को तोड़कर तबाही मचाना शुरू कर दिया है। तटवर्तीय इलाकों में लोगों का आशियाना घिरने के बाद हाहाकार मच गया है।

loksabha election banner

नदी में आई बाढ़ का पानी क्षेत्र के मोर्चा में दर्जनों घरों के घिरने के बाद क्षेत्रीय गांवों में भी घुस गया है। संपर्क मार्गो पर राह चलना मुश्किल होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जलस्तर तेजी से बढ़ने का दौर कुछ समय ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने की संभावना बनती जा रही है। बैदापुर प्राथमिक विद्यालय के संपर्क मार्ग पर चढ़े बाढ़ के पानी ने मोर्चा के लोगों का संपर्क स्थानीय गांव से तोड़ दिया है। उधर छोटे बच्चों पर बाढ़ का खतरा अधिक दिख रहा है। आशियाना घिरने के बाद बच्चों को चुनौती से कम नहीं। लोगों के जनजीवन पर बाढ़ का कहर ने बर्बादी की तस्वीर दिखानी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.