दीप जले तो छटा जीवन का अंधियारा
जागरण संवाददाता, वृंदावन: विधवा होने का अभिशाप झेल रहीं वृद्ध माताओं की ¨जदगी में सोमवार क
जागरण संवाददाता, वृंदावन: विधवा होने का अभिशाप झेल रहीं वृद्ध माताओं की ¨जदगी में सोमवार की शाम जमकर रोशनी बिखरी। दीपमाला की श्रृंखला में हर ओर उजाला नजर आया तो वृद्ध माताओं की आंखों चमक उठीं और चेहरे से झलकती खुशी खुद ही मन की बातों को बयां कर रही थी।
दीपोत्सव के जरिए कुरीतियों को दूर करने का गवाह बना सप्तदेवालयों में शामिल राधागोपीनाथ मंदिर। जहां सुलभ इंटरनेशनल ने वृद्ध विधवा माताओं के साथ दीपावली उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया।
सुलभ इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. ¨बदेश्वरी पाठक ने भी विधवा माताओं के बीच पहुंचकर दीपावली का जश्न मनाया। दीपावली उत्सव के लिए सोमवार की सुबह से ही शहर के आश्रय सदनों में चहल-पहल थी। माताओं ने फुलझड़ी चलाकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। उत्सव में शामिल होने को दोपहर को ही तैयार होकर गोपीनाथ मंदिर पहुंची वृद्ध माताओं के चेहरे से खुशी झलक रही थी। डॉ. पाठक ने कहा कि वीरान ¨जदगी गुजार रही ये विधवाएं परंपराओं की जंजीरों से जकड़ी हुई थीं। उन्होंने इन विधवाओं के साथ होली, दीवाली और रक्षाबंधन जैसे पर्व साथ मनाकर इनके जीवन में रंग भरने की कोशिश की है। कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के दिशा में अपनी तरह से सुलभ ऐसे सकारात्मक कदम उठा रहा है। सदियों से अंधेरी ¨जदगी गुजार रहीं विधवाओं की ¨जदगी रोशन करने की कोशिश संस्था पिछले तीन साल से लगातार कर रही है। संस्था द्वारा माताओं को दीपावली गिफ्ट के तौर पर साड़ियां भी वितरित की गईं।