वाहनों पर प्रतिबंध को परिक्रमा में लगाई चेन
जागरण संवाददाता, गोवर्धन: परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगात
जागरण संवाददाता, गोवर्धन: परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए लोहे की चेन डाल दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर गोवर्धन के सात कोस परिक्रमा मार्ग में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।गोवर्धन की 21 किमी परिक्रमा मार्ग में भक्त नंगे पैर पैदल परिक्रमा लगाते हैं। मार्ग में चलते चौपहिया वाहन के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। पैदल परिक्रमा के अलावा तमाम भक्त गिरिराज प्रभु की लेटकर भी परिक्रमा लगाते हैं जिसे दंडवती परिक्रमा कहा जाता है। आस्था को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण में भी यह मुद्दा उठाया गया था। एनजीटी का पैनल भी इस पर ¨चता व्यक्त कर चुका है।
सोमवार को जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी के आदेश पर परिक्रमा मार्ग में चैन डालकर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि चैन डालने से पैदल परिक्रमार्थियों को भी दिक्कत आने लगी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अनुसार मंगलवार को चैन हटाकर मार्ग में उचित दूरी पर लोहे की गाटर लगाई जाएगी।
परिक्रमा मार्ग में राधाकुंड, आन्योर, जतीपुरा के अलावा दो छोटे-छोटे गांव भी पड़ते हैं। इससे स्थानीय वाहन संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।