उत्तर प्रदेश से सपा-बसपा को उखाड़ फेंकें, भाजपा बनाएगी उत्तम प्रदेशः शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहा कि बीस सालों में अन्य प्रदेश कहाँ पहुंच गए और उत्तर प्रदेश जहां का तहां रह गया। चाचा-भतीजे की सरकार प्रदेश को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती।
मथुरा (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की धरा पर सपा और बसपा पर जमकर बरसे। चाचा-भतीजे की सरकार कहकर सपा पर हमला बोला, तो मायाराज को भ्रष्टाचार से घेरा। जनता से कहा कि सपा-बसपा को उखाड़ फेंकें। भाजपा आएगी तो उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनाएगी।
विदाई गिफ्ट में डेढ़ लाख छात्रों को 'उन्नत' लैपटॉप देगी अखिलेश सरकार
दीनदयालधाम में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती पर जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुरुआत पंडितजी के योगदान से शुरू की। उनके संस्मरण सुनाए और फिर बोले कि अब मैं उप्र की जनता से बात करना चाहता हूं। चाचा-भतीजे की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकती। शाह ने कहा कि पंद्रह साल से प्रदेश की जनता सपा-बसपा को चुन रही है। सपा से नाराज हो बसपा को लाती है और भ्रष्टाचारी बसपा से नाराज हो सपा को। इस दौरान दूसरे प्रदेश कहां से कहां पहुंच गए। पानी, बिजली, रोजगार और सड़कों से गांव-गांव जुड़े पर उप्र में तो कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि मैं जहां का रहने वाला हूं, वहां पानी के लिए 1200 फीट खुदाई करनी होती है, पर वहां विकास की धारा बह रही है। अभी जहां खड़ा हूं, वहां गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियां और संसाधन हैं, मगर यहां कुछ नहीं हुआ। जनता से संवाद के बीच तेवर धारदार करते हुए कहा कि अब सपा-बसपा को उखाड़ फेंको। एक बार भाजपा को मौका दो। भाजपा की सरकार किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि गरीबों की होगी।
साढ़े चार साल में अपने ही फैसलों को बार-बार पलटती रही अखिलेश सरकार
उप्र से जुड़ा देश का विकास
अमित शाह ने कहा कि जैसे ही उप्र का विकास होगा, देश की विकास दर 10 फीसद बढ़ जाएगी। इसलिए संकल्प करके जाएं कि यूपी में पंडित दीनदयालजी के विचारों पर चलने वाली सरकार बनेगी। केंद्र और 13 प्रदेशों की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएंगी। पार्टी को गरीबों से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पंडितजी के सिद्धांत को सरल भाषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास नारे के रूप में जोड़ दिया। केंद्र सरकार हर 15 दिन में गरीबों के लिए योजनाएं बना रही है। जनधन से लेकर उज्ज्वला योजनाएं गरीबों के लिए हैं।
अखिलेश मंत्रिमंडल 'हाउस फुल अब मंत्रियों की विभाग बंटवारे पर निगाहें
बेईमानी-गुंडागर्दी का खात्मा हो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुशासन को मिटाए बिना हम खुशहाल प्रदेश नहीं बना सकते। बेईमानी और गुंडागर्दी का खात्मा होना चाहिए। भाजपा यूपी को पंडित दीनदयाल के सपनों का प्रदेश बनाएगी। जनसभा को आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, मथुरा सांसद हेमामालिनी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंडितजी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।