धूमधाम से निकली महाराज अम्बरीष की शोभायात्रा
मथुरा: राजऋषि अम्बरीष जयंती सेवा मंडल द्वारा स्वर्णकार समाज के कुल शिरोमणि राजऋषि महारा
मथुरा: राजऋषि अम्बरीष जयंती सेवा मंडल द्वारा स्वर्णकार समाज के कुल शिरोमणि राजऋषि महाराज अम्बरीष जी की शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
नगर मजिस्ट्रेट बसंत लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बैंडबाजों की धुन महाराज अम्बरीष का यशोगान करती रहीं। शोभायात्रा शाहगंज दरवाजा कच्ची सड़क से लाल दरवाजा, चौक बाजार, मंडी रामदास होते हुए डीग गेट संगीत सिनेमा पर समाप्त हुई। दोपहर में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। बच्चों की डांस प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर शिव शंकर वर्मा, उमेश वर्मा, सुनील वर्मा, दीपक सभासद, अशोक सभासद, राजकुमार वर्मा, सोनू वर्मा, राजेश बाबा, पंकज स्वर्णकार, डॉ. शैलेंद्र ¨सह, बॉबी वर्मा, सुनील, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा, राजीव जोहरी, चिराग सोनी, मुकेश सोनी, चंद्रेश वर्मा, अंकित सोनी, यू.सी वर्मा, कृष्ण मुरारी भोला, डॉ. दिनेश वर्मा आदि मौजूद थे।