बीस करोड़ घरों में पहुंचाएंगे गीता
मथुरा, वृंदावन: पूर्व आइपीएस ब्रह्मबोधि सिद्धार्थ ने भागवत गीता धाम के त्रिआयामी मॉडल का अनावरण क
मथुरा, वृंदावन: पूर्व आइपीएस ब्रह्मबोधि सिद्धार्थ ने भागवत गीता धाम के त्रिआयामी मॉडल का अनावरण कर उसके लाभ के बारे में जानकारी दी।
स्थानीय होटल में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान अनावरण करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि देश में पैदा हो रही समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय चेतना केंद्र की ओर से हर गांव पंचायत में गीता धाम के निर्माण की योजना है। जिसमें गीता और आध्यात्म को केंद्र में रखते हुए गरीबी निवारण, शिक्षा प्रसार और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रयास किया जाएगा। आर्किटेक्ट के द्वारा तैयार किए गए राज्य स्तरीय गीता धाम के मॉडल को प्रदर्शन करते हुए कहा कि इसमें एक रोजगार केंद्र, संपूर्ण शिक्षा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र रहेंगे। 50 वर्ष के ऊपर के लोग जो वानप्रस्थ या अर्द्ध सन्यास आश्रम में पहुंच चुके हैं इन केंद्रों का संचालन करेंगे। बताया कि देश के 20 करोड़ घरों में और दुनिया में सौ करोड़ अन्य घरों में गीता के नए युक्ति युक्त संस्करण को निश्शुल्क पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। गीता का अध्ययन लोगों की जीवन शैली को बदलने में कामयाब होगा। वार्ता के दौरान पीपाचार्य बलराम दास बाबा, कमलेश कृष्ण मूर्ति मौजूद थे।