Move to Jagran APP

निकुंजवन में 6 को मुख्यमंत्री संग आएंगे संघ प्रमुख

मथुरा, वृंदावन: रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के पानीघाट स्थित निकुंजवन आश्रम में मान

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM (IST)
निकुंजवन में 6 को मुख्यमंत्री संग आएंगे संघ प्रमुख
निकुंजवन में 6 को मुख्यमंत्री संग आएंगे संघ प्रमुख

मथुरा, वृंदावन: रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के पानीघाट स्थित निकुंजवन आश्रम में मानसी ध्यान केंद्र उद्घाटन समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम में चल रहे शरदोत्सव में भी शामिल होंगे।श्रीगुरुदेव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरूआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें शामिल होने आरएसएस प्रमुख भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव के अलावा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव, उप्र के ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र ¨सह समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.45 बजे पवनहंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह पहले कृष्णकृपा धाम में चल रहे शरदोत्सव में शामिल होंगे। करीब एक घंटे ठहरने के बाद 11 बजे मुख्यमंत्री का काफिला निकुंजवन आश्रम पहुंचेगा। निकुंजवन से एक घंटे पांच मिनट बाद 12.05 बजे निकलकर मुख्यमंत्री 12.15 बजे पवनहंस हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12.20 बजे आगरा खेरिया हवाई अड्डे के लिए उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.