Move to Jagran APP

अपना घर आश्रम के बेसहारा दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र

मथुरा, गोवर्धन: अपना घर आश्रम में रह रहे बेसहारा दिव्यांग लोगों को गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। य

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Nov 2017 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2017 11:15 PM (IST)
अपना घर आश्रम के बेसहारा दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र
अपना घर आश्रम के बेसहारा दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र

मथुरा, गोवर्धन: अपना घर आश्रम में रह रहे बेसहारा दिव्यांग लोगों को गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। यहां रह रहे लोगों को प्रभुजी के के नाम से पुकारा जाता है। सोमवार को मथुरा के भामाशाह हाथों में गर्म स्वेटर लेकर गोवर्धन स्थित अपना घर पहुंच गए। बेसहारा और दिव्यांग लोगों को स्वेटर भेंट किए। अपना घर में करीब 100 बेसहारा लोग रह रहे हैं।

loksabha election banner

अपना घर के सचिव दान बिहारी मुखिया ने बताया कि कोई मानसिक रोगी, असहाय, लावारिस, बीमार हैं। अपना पता बताने में असमर्थ है। वह उनको अपना घर भिजवाने में सहयोग करें। विभिन्न प्रदेश और शहरों में बने अपना घर आश्रम का पता और फोन नंबर लिखे गए हैं। दरअसल अपना घर एक इमारत नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है, जहां अनाथों को अपनाया जाता है। जिन्हें अपने ठुकरा देते हैं, उन्हें 'अपना घर' अपना लेता है। इन लोगों को प्रभुजी नाम दिया जाता है। देश के विभिन्न शहरों के अलावा नेपाल में भी इसकी एक शाखा है।

प्रभुजी को स्वेटर भेंट करने में सुरेंद्र खंडेलवाल उर्फ टोनी, प्रीती खंडेलवाल, श्रीनाथ कौशिक बूरे वाले, सुरेंद्रनाथ शर्मा उर्फ शिल्लो मास्टर, मदन मोहन गुप्ता उर्फ लाला, सचिन कुमार शर्मा, लकी पचौरी आदि ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.