आनंद मेला महोत्सव में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु
मथुरा, कोसीकलां: आनंद मेला महोत्सव में कला, स्वर और आस्था का संगम हुआ। भव्य दरबार के बीच
मथुरा, कोसीकलां: आनंद मेला महोत्सव में कला, स्वर और आस्था का संगम हुआ। भव्य दरबार के बीच छप्पन भोग के दर्शन हुए तो वहीं कलाकारों ने भक्ति स्वरों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। रात भर श्रद्धालु आस्था के समंदर में गोते लगाते रहे।
कार्यक्रम शनिवार की रात नौ बजे से थाना रोड स्थित ग्यालाल स्मृति भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं भाई सूर्यकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। यादी नम्बरदार ने मंत्री का स्वागत किया। आनंद मेला महोत्सव के तहत विशाल दरबार सजाया गया तो विदेशी फूलों से खाटू श्याम के मंदिर के दर्शन कराकर लोगों को धन्य कर दिया। कार्यक्रम के तहत छप्पन भोग व 36 व्यंजनों को दर्शन कराए गए। कलाकार राजू बाबरा, मनोज शर्मा, सोनम जाघव व राजा सांवरिया ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बीपी रुहेला, रघुवर ¨सह तोमर, पीसी जैन, ठा. भानू प्रताप ¨सह, धर्मवीर शर्मा, विकास जैन, अखिल जैन, अजय गोइंका, संतोष तोमर, अवधेश गुप्ता, आशीष ठाकुर, शशांक सोनी, जीते चौधरी, यश ¨जदल, रानू गर्ग, कुशल जैन, अरुण बठैनियां, अनुराग तायल, विजय शर्मा, अशोक गर्ग, बॉबी डॉलर, जय शर्मा, सुभाष शर्मा, आदि उपस्थित थे।