धूमधाम से निकली अक्रूर शोभायात्रा
मथुरा, बाजना: कस्बा में दुर्गाष्टमी और वाष्र्णेय समाज के कुलभूषण महाराज अक्रूर की जयंती पर
मथुरा, बाजना: कस्बा में दुर्गाष्टमी और वाष्र्णेय समाज के कुलभूषण महाराज अक्रूर की जयंती पर वाष्र्णेय नवयुवक मंडल ने महाराज अक्रूर की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ वाष्र्णेय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने महाराज अक्रूर की आरती कर किया।
शोभायात्रा में वाष्र्णेय नव युवक मंडल के महामंत्री मनोज कुमार वाष्र्णेय, प्रशांत वाष्र्णेय का स्वागत ब्राह्मण समाज के धनिपाल पाठक, डॉ. आशीष शर्मा, देवेश पाठक, अमित शर्मा, संतोष बोहरे और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नंद किशोर ¨सघल के अलावा मां वाघेश्वरी सेवा समिति में स्मृति चिह्न भेट कर किया।
शोभायात्रा बिहारीजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: बिहारीजी मंदिर पहुंची। रात्रि को अक्रूर चौक पर रसिया दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें की बिरजो दादा अखाड़ा चांदी वाला अलीगढ़ और आकाश शर्मा अखाड़ा बीके मधुआ के मध्य रोचक मुकाबला रहा। शोभायात्रा में मुकेश वाष्र्णेय, गिरीश चंद, डॉ. महेश, रवेंद्र कुमार मुनीम, विजय गुप्ता, महेश भगतजी, ज्ञान प्रकाश, विष्णु उस्ताद, डॉ. बिष्णु, लव गुप्ता, राहुल दादा, सोनू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, दानी गुप्ता आदि मौजूद थे।