श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूबी मथुरा
जन्माष्टमी पर ब्रज रज का कण-कण जैसे कृष्ण जन्म के भक्ति के उल्लास में डूबा है। गुरुवार की सुबह द्वारकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का अभिषेक किया गया।
मथुरा(जेएनएन)। श्रीकष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज रज का कण-कण जैसे कृष्ण जन्म के भक्ति के उल्लास में डूबा है। गुरुवार की सुबह द्वारकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। इससे पहले श्रद्वालुओं ने यमुना के विश्राम घाट पर पूजा अर्चना की और स्नान किए। इसके बाद ठाकुरजी के दर्शन किए।
तस्वीरें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उल्लास में डूबी मथुरा
मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, जबकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ हजारों भक्त के कदम बढ़ रहे है। कदम-कदम पर भक्तों की आवभगत के लिए भंडारे लगाए गए हैं और श्रद्वालुओं को बुला बुला कर प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। भंडारों पर लंबी कतार लगती है और फिर भक्तों का समंदर उमड़ पड़ता दिखाइ दे रहा है। गलिया राधे-राधे की गूंज गुंजायमान है।
तस्वीरें: रहस्य से भरे इस मंदिर में यहाँ राधा संग रास रचाते कृष्ण
सुरक्षा के लिए कदम-कदम पर पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस अधिकारी मोटरसाइकिल से मंडी रामदास, चौकबाजार, छत्ता बाजार, होलीगेट, भूतेश्वर मार्ग, जन्मभूमि के आसपास, गोविंदनगर में श्रद्वालुओं ने डेरा डाल लिया है। वह जन्म के अभिषेक के दर्शन करने के लिए जमे हुए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड पर लगातार भीड़ रही है।
जन्माष्टमी पर इस बार 52 साल बाद बना ऐसा महासंयोग; जानिए पूजा का समय
भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और बेरियर पर ही रोक उन्हें पार्किंग स्थ्लों पर खड़ा कराया जा रहा है। श्रद्वालु दो तीन किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करके दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। चारों दिशाओं से मथुरा में श्रद्वालुओं के समूह के समूह आ रहे है।