मंदिरों के अधिग्रहण के विरोध में उतरी कांग्रेस
जागरण संवाददाता, मथुरा: श्राइन बोर्ड का गठन कर गोवर्धन के तीन प्रमुख मंदिरों को अधिग्रहीत कि
जागरण संवाददाता, मथुरा: श्राइन बोर्ड का गठन कर गोवर्धन के तीन प्रमुख मंदिरों को अधिग्रहीत किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में कांग्रेस मैदान में उतर आई है। कांग्रेस ने इसे सेवायतों के मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए निर्णय वापस न लेने पर आंदोलन किए जाने की धमकी दी है।
शनिवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह चकलेश्वर ने कहा कि तीन प्रमुख मंदिरों के सेवायत परिवारो की रोजी-रोटी चल रही है। सरकार को इसको छीन रही है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी और गोर्वधन के सेवायतों का हर संभव सहयोग करेगी। निलेश जालौन अजय शर्मा ,प्रवीण ठाकुर,गिरधारी लाल पाठक, प्रताप ¨सह, भूरी ¨सह जायस, मनोज अ़त्री, योगेश यादव और कांग्रेस पार्षद दल के नेता रीतेश पाठक, ¨रकू गौतम, अजय सिसौदिया, कमल चौधरी, अंकुर वर्मा, सरदार ¨सह, संदीप कौशिक, पंकज वर्मा मौजूद रहे। संचालन निलेश जालौन ने किया ।