विदेश में धर्मप्रचार कर लौटे उपासक बंधु का अभिनंदन
जागरण संवाददाता, वृंदावन: बंधु कुंज के 32 वें वार्षिक प्रतिष्ठा महोत्सव में महानाम संप्रदाय के अ
जागरण संवाददाता, वृंदावन: बंधु कुंज के 32 वें वार्षिक प्रतिष्ठा महोत्सव में महानाम संप्रदाय के अखिल भरतीय सभापति उपासक बंधु ब्रह्मचारी का नगर के संत, महंत व गणमान्य नागरिकों ने नागरिक अभिनंदन किया। वे पिछले दिनों विदेश से धर्मप्रचार कर लौटे हैं। ब्रह्मचारी ने बताया कि महानाम संप्रदाय के संस्थापक डॉ. महानामव्रत ब्रह्मचारी ने भी अमेरिका की दुर्गम पहाड़ियों पर निरंतर आठ दिनों तक मुक्त आकाश में एकांतवास किया था। रामकृष्ण मिशन के स्वामी विवेकानंद आडीटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में गो¨वदानंद तीर्थ, फूलडोल बिहारीदास, स्वामी सच्चिदानंद, सुनील चतुर्वेदी, रामदेवानंद सरस्वती, हरिबोल बाबा, किशोरीरमणाचार्य, चंद्रलाल शर्मा, निर्मल महाराज, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, बंधु प्रीत ब्रह्मचारी, डॉ. विनोद बनर्जी, स्वामी सुप्रकाशानंद, अभय वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, हरिओम शर्मा मौजूद रहे।