Move to Jagran APP

ताबड़तोड़ फाय¨रग से दहला महेंद्र नगर

जागरण संवाददाता, मथुरा: हाईवे थाना क्षेत्र की महेंद्र नगर कॉलोनी में शीशम वाली गली गुरुवार

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:57 PM (IST)
ताबड़तोड़ फाय¨रग से दहला महेंद्र नगर
ताबड़तोड़ फाय¨रग से दहला महेंद्र नगर

जागरण संवाददाता, मथुरा: हाईवे थाना क्षेत्र की महेंद्र नगर कॉलोनी में शीशम वाली गली गुरुवार करीब साढे़ तीन बजे ताबड़तोड़ फाय¨रग से दहल गई। आधे घंटे तक हुई फाय¨रग में लोगों ने घरों में घुस कर जान बचाई। इसके बाद थाने शिकायत करने जाते युवक को हमलावर थाने के गेट के सामने से उठा ले गए और अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर के मूल निवासी अर्जुन ¨सह पिछले कई सालों से महेंद्र नगर की शीशम वाली गली में रहे हैं। दोपहर में गांव उस्फार निवासी महेश पहलवान, मुकेश ने अपने पंद्रह बीस हथियारबंद साथियों के साथ उनपर हमला बोल दिया। अर्जुन सिह के मकान पर ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। इसके जबाव में अर्जुन ¨सह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से छत पर चढ़कर फाय¨रग की। दोनों तरफ से हो रही फाय¨रग के कारण लोग बचने के लिए घरों में छिप गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस के सामने भी हमलावर लगातार गोलियां दागते रहे। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित अर्जुन ¨सह ने बताया यूपी-100 पुलिस की गाड़ी उन्हें पकड़कर थाने ले आई। हमलावर पुलिस की गाड़ी का पीछा करते हुए थाने के गेट तक आ गए। सूचना पर बड़े भाई अजित ¨सह मोटरसाइकिल से वहां आए तो हमलावरों ने उन्हें थाने के गेट से उठा लिया और जबरन खींच कर एक एजेंसी पर ले गए। वहां उनकी सरिया और डंडों से पिटाई गई। अजित ¨सह के सिर में गंभीर चोट आई है। बताया गया है कि हमलावरों ने एक पैर भी तोड़ दिया है। मुकेश पहलवान और उसके साथियों पर आरोप है कि वह अर्जुन ¨सह को कई दिनों धमकी दे रहे थे। बुधवार की रात को भी उसे धमकी दी गई थी। सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह करने के लिए कुछ लोगों को महेंद्र नगर में बुलाया गया। तभी मुकेश पहलवान अपने साथियों के साथ गली में पहुंच गया। मुकेश के परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया और इसके बाद मुकेश पूरी तैयारी के साथ पहुंचा था। इंस्पेक्टर जीसी तिवारी ने बताया कि महेंद्र नगर में फाय¨रग में हुई हैं। दोनों पक्षों के लोग भी थाने आ गए है। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल से पुलिस को खाली कारतूस खोखा मिले हैं, जबकि अजित पर हमला करने वाले हमलावरों की मोटरसाइकिल भी एक एजेंसी के सामने बरामद की है। पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए हैं। लेकिन अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.