Move to Jagran APP

यमुना में डूबने से भाई-बहन की मौत

जागरण संवाददाता,मथुरा: भैया दूज पर यमुना में स्नान करने आए भाई -बहन की डूबकर मृत्यु हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM (IST)
यमुना में डूबने से भाई-बहन की मौत
यमुना में डूबने से भाई-बहन की मौत

जागरण संवाददाता,मथुरा: भैया दूज पर यमुना में स्नान करने आए भाई -बहन की डूबकर मृत्यु हो गई। काशीराम कॉलोनी निवासी शरद मंडल का 20 वर्षीय पुत्र भोला व उसकी 24 वर्षीय बहन गौरी शर्मा पत्नी महेशचंद निवासी भरतपुर भैया दूज पर यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट तक भीड़ अधिक होने के कारण दोनों कंपू घाट पर आ गए। उनके साथ महेश चंद्र शर्मा और उनका पुत्र अंकित भी था। महेश चंद्र शर्मा व अंकित घाट पर खड़े थे, जबकि गौरी शर्मा व भोला यमुना में स्नान करने उतर गए। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबते देख घाट पर खड़े महेश चंद्र शर्मा ने मदद के लिए शोर मचाया। पुलिस और गोताखोर आते तब तक दोनों जल समाधि ले चुके थे। करीब एक घंटे बाद गौरी शर्मा का शव निकाला जा सका, जबकि भोला का शव बाद में मिला। शरद मंडल बिहार के मूल निवासी हैं, लेकिन कई सालों से अपने परिवार के साथ काशीराम कॉलोनी टाउनशिप में रह रहे हैं। काबिलेगौर है कि भैया दूज पर प्रशासन ने लाला नवल किशोर पुलिस चौकी के सामने कच्चे कंपू घाट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.