गरीब, निराश्रितों को दीवाली पर बांटी मिठाई
जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): सालभर तक अज्ञात व लावारिस मृतकों का दाह संस्कार करने वाल
जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): सालभर तक अज्ञात व लावारिस मृतकों का दाह संस्कार करने वाली संस्था ब्रज गोलोक सेवा समिति ने दीपावली के मौके पर निराश्रित, निर्धन लोगों को मिठाई बांटकर उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास बुधवार को किया।
नगर पालिका चौराहा पर दरिद्र नारायण सेवा करते हुए समिति अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए दीपावली का त्योहार खुशी लेकर आए तभी हम सबकी दीवाली मनाने के मायने सही होंगे। हमें ऐसे परिवार जो कि पर्व उत्सवों पर खुशी से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। ताकि समाज में प्रेम और सौहार्द का माहौल बना रह सके। महासचिव रविकांत गौतम, सुरेशानंद परमहंस, स्वामी देवस्वरूपानंद ने भी गरीबों को मिठाई बांटी। संजीवकृष्ण ठाकुर, आचार्य बद्रीश, कृष्णगोपाल शर्मा, नारायण भौमिक, ब्रजेश चौधरी, धर्मेंद्र हलवाई, राजकुमार शर्मा, राधाबल्लभ मिश्र, श्यामलाल, नीरज भारद्वाज, मनोज दास, महेश, विनोद कौशल, आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रभक्ति जनचेतना मंच ने भी संत कॉलोनी में गरीब परिवार के बच्चों को मिठाई व उपहार भेंट किए। देवस्वरूप महाराज, कमलेश देवी आचार्य, रवि यादव, गंगादास, ज्ञानप्रकाश, राधाबल्लभ ठेकेदार, र¨वद्र यादव, विवेक गौतम, शुभम दीक्षित, महेंद्र बघेल, आलोक शर्मा, दुर्गेश शर्मा, नारायण शर्मा, शिवा पांडे मौजूद रहे।