दीनदयाल का सपना हुआ साकार : ज्योति
मथुरा, वृंदावन: केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि रामनाथ को¨वद के र
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM (IST)
मथुरा, वृंदावन: केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि रामनाथ को¨वद के राष्ट्रपति बनने के साथ आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत अंत्योदय का सपना सकार हो गया है। आज देश की अंतिम पंक्ति का व्यक्ति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हुआ है। ये भारत के लोकतंत्र में ही संभव है। वे मंगलवार की शाम ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन करने आई थीं। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार में जन्मे रामनाथ को¨वद देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंचे हैं। ये भारत की राजनीतिक व लोकतांत्रिक ताकत का एहसास करवाने वाला दिन है। एकबार फिर पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र ने अपनी क्षमता साबित कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें