पहली बार वृंदावन पहुंचे श्रीजी महाराज
जासं, वृंदावन (मथुरा): श्री निम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज पहली
जासं, वृंदावन (मथुरा): श्री निम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज पहली बार मंगलवार की शाम वृंदावन पहुंचे। श्रीजी महाराज ने वृंदावन की पवित्र भूमि की मर्यादा और संप्रदाय के नियमों का पालन करते हुए वृंदावन की सीमा से बाहर टीबी अस्पताल से ही वाहन और चरण पादुका छोड़ ब्रजरज को प्रणाम कर धर्मनगरी में प्रवेश किया।
बदलते परिवेश में इस प्रकार से परपंराओं का निर्वहन करते देख श्रद्धालु भी श्रीजी महाराज के पीछे चल पड़े। जगह-जगह स्वागत और आरती का दौर शुरू हुआ। श्रीजी महाराज के पहली बार वृंदावन आगमन पर उनके दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर पालिका चौराहा पर धर्म रक्षा संघ के अलावा अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया।
इस दौरान सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश, रमण बिहारी गौतम, भगवान दास चौधरी, रघुवीर ¨सह गुर्जर, दिनेशचंद्र शर्मा, रविकांत गौतम, आचार्य देवेंद्र चैतन्य, सुरेशचंद्र शर्मा, राजेश शर्मा के अलावा राजकिशोर भारती, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, विष्णुदान शर्मा, डॉ. वीपी शुक्ला समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।