एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार ने खाई कलाबाजी
मथुरा, सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह नोएडा से आगरा के लिए जा रही पोर्च कैनन कार का टाय
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 11:52 PM (IST)
मथुरा, सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह नोएडा से आगरा के लिए जा रही पोर्च कैनन कार का टायर फट गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा कर कलाबाजी खाते हुए रेलिंग के खंभे तोड़ कर दूसरी साइड आ गई। हादसे में दंपती चुटैल हो गए।
दिल्ली के हरगो¨वद एन्क्लेव निवासी पाइप कारोबारी राहुल गुप्ता अपनी पत्नी मेघा गुप्ता के साथ कार डीएल 14 सीडी 3737 से सुबह वृंदावन ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन को आ रहे थे। कार को चालक महेश कुमार निवासी अर्थला मोहन नगर, गाजियाबाद चला रहे थे। माइल स्टोन 81 के समीप टायर फट गया। चालक ने बताया कि टायर फटते ही संतुलन बिगड़ गया और नियंत्रण करने से पहले ही पलट गई। हादसे के बाद दंपती वापस दिल्ली चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें