पशुओं का नहीं हो रहा इलाज, पशुपालक मायूस
सुरीर: पशु अस्पताल सुरीर में चिकित्सक समेत मात्र तीन कर्मचारी तैनात हैं। जिन्हें बीते 15 मार्च से खु
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 11:01 PM (IST)
सुरीर: पशु अस्पताल सुरीर में चिकित्सक समेत मात्र तीन कर्मचारी तैनात हैं। जिन्हें बीते 15 मार्च से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण को चलाए जा रहे अभियान की ड्यूटी में लगा दिया है। जिससे पशु अस्पताल पर ताला लगा रहता है। सुरीर एवं आसपास गांवों के तमाम पशुपालक अपने बीमार पशुओं के इलाज को भटकते घूम रहे हैं। पशुपालक अपने बीमार पशुओं को इलाज के लिए अस्पताल पर ला रहे हैं, लेकिन ताला लटका देख मायूस होकर लौट रहे हैं। शनिवार को भैंस के इलाज को आए गांव भगत नगरिया के पशुपालक अस्पताल खुलने का इंतजार करके मायूस होकर लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें