संघ प्रचारक से मारपीट में होमगार्ड निलंबित
संवाद सूत्र, बरसाना: गुरुवार की शाम द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान छाता रोड पर स्थित भाजपा नेता के
संवाद सूत्र, बरसाना: गुरुवार की शाम द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान छाता रोड पर स्थित भाजपा नेता के स्कूल रामा देवी इंटर कॉलेज में जब बाहर के लोगों से नकल की पर्ची लेकर अंदर जा रहे होमगार्डो का तहसील संघ प्रचारक मनीष ने वीडियो बनाना चाहा तो दो होमगार्डो ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद पीड़ित प्रचारक ने दोषी होमगार्ड शेरपाल व धनेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
दो दिन तक दैनिक जागरण ने पीड़ित संघ प्रचारक की खबर को प्रमुखता से छापा। शनिवार को प्रमुखता से छपी खबर के बाद जिले के भाजपा नेता और संघ प्रचारकों सहित प्रशासन भी हरकत में आ गया। इसके चलते देर शाम तक दोषी होमगार्डो को निलंबित कर दिया गया। वही इलाका पुलिस ने भी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घरों पर दबिश दी। दोनों होमगार्ड घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।
जिला होमगार्ड कमान्डेंट महेंद्र ¨सह ने बताया कि दोनों दोषी होमगार्डो का ड्यूटी परेड से निलंबन कर दिया है। जांच में दोनों होमगार्ड दोषी पाए गए तो उन्हें विभाग से बर्खास्त कर दिया जाएगा।