भाजपा में सीनियर करेंगे समन्वय का काम
जागरण संवाददाता, मथुरा: पांच दिन बाद शुरू होने वाले नामांकन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों
जागरण संवाददाता, मथुरा: पांच दिन बाद शुरू होने वाले नामांकन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों से संबंधित मतदाताओं का मन बनाने में लग जाएंगे। हर कार्यकर्ता कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर अपना बूथ जिताने की कोशिश करेगा। बूथ कमेटियों और विस क्षेत्र स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कमेटियां बनेंगी जो समन्वय का काम प्रमुखता से करेंगी।
भाजपा के ब्रज क्षेत्र प्रभारी और सांसद रमेश बिधूड़ी ने बुधवार को यहां जिला कार्यालय पर बैठक लेकर हर विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और चुनाव जीतने की रणनीति पर अमल करने पर जोर दिया। बैठक में हर विस क्षेत्र से 10-10 कार्यकर्ता बुलाए गए थे। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाने के साथ प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चुनाव जीतने के लिए जरूरी सुझाव दिए और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी की सहमति के आधार पर ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर चुनाव मे उतरें।
जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर ¨सह ने कहा कि जनता सपा, बसपा व कांग्रेस के कारनामे से त्रस्त होकर भाजपा की ओर देख रही है और हमें पांचों विधानसभा क्षेत्र जीतने हैं। बैठक में रविकांत गर्ग, विनोद अग्रवाल, ठा. ओमप्रकाश ¨सह, डा. डीपी गोयल, श्याम ¨सह अहेरिया, डा. देवेंद्र शर्मा, चौ. राजवीर ¨सह, चेतन स्वरूप पाराशर, ठा. भानु प्रताप, दीपांकर भाटिया आदि उपस्थित रहे। संचालन ¨चताहरण चतुर्वेदी ने किया।