कानपुर कमिश्नर के पीए की उतरवाई नीली बत्ती
सुरीर (मथुरा): कानपुर कमिश्नर के निजी सहायक स्कार्पियो पर नीली बत्ती लगाकर रौब गांठ रहे थे। यमुना एक
सुरीर (मथुरा): कानपुर कमिश्नर के निजी सहायक स्कार्पियो पर नीली बत्ती लगाकर रौब गांठ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस पर सीओ से नियमों का पाठ पढ़ा उनकी गाड़ी से बत्ती उतरवा ली। साथ ही जुर्माना वसूला।
रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर सीओ मांट संजय कुमार वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच एक नीली बत्ती लगी स्कार्पियो को रुकवाया गया। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने अपना परिचय दुवेश द्विवेदी कानपुर कमिश्नर के निजी सहायक (पीए) के रूप में दिया। इस पर सीओ ने बताया कि नीली बत्ती लगाने का अधिकार प्रशासनिक अधिकारियों को है। पीए नीली बत्ती नहीं लगा सकते। इसके बाद गाड़ी से नीली बत्ती उतरवाई, साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन का चालान काटकर जुर्माना वसूला। चेकिंग के दौरान अनाधिकृत रूप से पांच वाहनों पर लगाई बत्तियां उतरवाई गई। सीओ ने बताया कि चेकिंग के दो दर्जन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क वसूल गया है।