Move to Jagran APP

तेजपाल के भविष्य पर अटकलों का बाजार गरम

जागरण संवाददाता, मथुरा: छाता विधानसभा सीट पर भले ही बसपा ने विधायक पुत्र अतुल सिसौदिया को बदलकर मनोज

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM (IST)
तेजपाल के भविष्य पर अटकलों का बाजार गरम

जागरण संवाददाता, मथुरा: छाता विधानसभा सीट पर भले ही बसपा ने विधायक पुत्र अतुल सिसौदिया को बदलकर मनोज पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन वर्तमान विधायक ठा. तेजपाल ¨सह ने अभी हार नहीं मानी है। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने जोनल कोर्डीनेटर अशोक सिद्धार्थ को हटाकर उनके स्थान पर राम कुमार कुरील को जोनल कोर्डीनेटर बनाया है। इस फेरबदल का असर आने वाले समय में बसपा की इस टिकट पर भी पड़ सकता है।

loksabha election banner

छाता में सपा और बसपा के प्रत्याशी तय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण की तगड़ी दावेदारी है। इस बीच वर्तमान विधायक ठा. तेजपाल ¨सह अगला चुनाव लड़ेंगे अथवा नहीं, यह सवाल स्थानीय जनता और उनके समर्थकों में बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो तेजपाल ¨सह बसपा के अलावा किसी अन्य दल से दावेदारी करने की सोच भी नहीं रहे हैं। उनके समर्थकों की मानें तो पासा फिर से पलट सकता है। अटकलों का बाजार फिर से गरम होना शुरू हो गया है।

दरअसल बसपा आलाकमान ने पूर्व में उनके पुत्र अतुल सिसौदिया को प्रत्याशी घोषित किया था। तकनीकी कारणों से तेजपाल अभी भी राष्ट्रीय लोकदल के ही विधायक हैं, इसलिए उन्होंने अपने पुत्र और पत्नी को बसपा की सदस्यता दिला दी थी। इस बीच बसपा के एक जोनल कोर्डीनेटर ने असर एग्रो के मनोज पाठक को टिकट दिलाने में बड़ी भूमिका निभा दी। सूत्रों की मानें तो वर्तमान विधायक गुट ने एक पूर्व मंत्री के जरिए पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा से मुलाकात का प्रयास अवश्य किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बीच एक जोनल कोर्डीनेटर ने मनोज पाठक को प्रत्याशी बनवा दिया।

अब बताते हैं कि संगठन में समीकरण फिर से बदल गए हैं। आलाकमान मायावती ने जोनल कोर्डीनेटर अशोक सिद्धार्थ को आगरा जोन से हटाकर कानपुर-लखनऊ का प्रभार दिया है। उनके स्थान पर राम कुमार कुरील को जोनल कोर्डीनेटर बनाया गया है। इस बीच कुछ शिकायतों के बाद दूसरे जोनल कोर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ से अलीगढ़ जोन ले लिया गया है। संगठन सूत्रों की मानें तो नए जोनल कोर्डीनेटर को छाता समेत अन्य विस क्षेत्रों की भी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम का कहना है कि मनोज पाठक पार्टी प्रत्याशी हैं। अब सुनील चित्तौड़ के साथ राम कुमार कुरील जोनल कोर्डीनेटर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.