कार ने युवकों को रौंदा, एक की मौत
राया : राया-बलदेव मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बलदेव से राया की तरफ जा रही अज्ञात कार ने ब
By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:41 PM (IST)
राया : राया-बलदेव मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बलदेव से राया की तरफ जा रही अज्ञात कार ने बना गांव स्थित कटैला माइनर पर दौड़ लगा रहे युवकों को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव बना निवासी विकास, सुशील, भोलू, लोकेंद्र, सुरजीत, बंटी दौड़ लगाने के बाद सुबह साढ़े पांच बजे कटैला माइनर पर व्यायाम कर रहे थे। बलदेव से राया की तरफ तेज गति से जा रही कार ने युवकों को रौंद दिया। 19 वर्षीय विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पीड़ितों ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें