एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, चालक समेत तीन घायल
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात नोएडा से आगरा की ओर जाती एक्सयूवी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात नोएडा से आगरा की ओर जाती एक्सयूवी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात एक्सयूवी कार बीआर 44 पी 3798 नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 122 के समीप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार सौरभ ¨सह पुत्र रमेशचंद्र कर्बी स्टेशन रोड थाना उमराऊ जनपद बस्तर बिहार एवं रजनी पुत्री र¨वद्र दुबे निवासी लोहिया नगर पटना बिहार के अलावा चालक ¨पटू पांडेय घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। चालक ¨पटू पांडेय की हालत गंभीर बताई गई है।
दूसरा हादसा भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 116 के समीप हुआ। जिसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही अर्टिगा कार यूपी 16 एआर 4819 टायर फटने से अनियंत्रित होकर रै¨लग में घुस गई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।