ब्रज पर आकर्षित हो रहा बॉलीवुड: सुष्मिता गुहा
जागरण संवाददाता, मथुरा: मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट 2012 सुष्मिता गुहा ने कहा है कि भगवान श्रीराधा-कृष्ण
जागरण संवाददाता, मथुरा: मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट 2012 सुष्मिता गुहा ने कहा है कि भगवान श्रीराधा-कृष्ण की भूमि पर बॉलीवुड आकर्षित हो रहा है। ब्रज में छोटे और बड़े पर्दे की शू¨टग हो रही हैं। शनिवार की देररात्रि वह स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात कर रही थीं। यहां वह आरोही द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस मथुरा प्रतियोगिता को जज करने आई थीं। उन्होंने कहा कि ब्रज धार्मिक स्थान हैं। यहां आने का मौका सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। छोटे मंच पर प्रस्तुति देने से आत्मविश्वास आता है। छोटे मंच के बाद बड़े मंच पर भी आने का मौका मिलता है। सुष्मिता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ही कलाकार को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हुई तो जल्द ही पर्दे पर दिखाईं देंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सफाई रखनी चाहिए। सफाई रखने से मन खुश रहता है। संघर्ष के दिनों में रोजगार की व्यवस्था भी रखनी चाहिए।