देहात में भी बम-बम बोले से गूंजे शिव मंदिर
जेएनएन, मथुरा: सावन के पहले सोमवार को देहात में भी देवालयों में आस्था की हिलौरें उफान मारती रहीं।
जेएनएन, मथुरा: सावन के पहले सोमवार को देहात में भी देवालयों में आस्था की हिलौरें उफान मारती रहीं।
कोसीकलां: तालाबशाही स्थित बड़े महादेव मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना व दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। मंदिरों को भव्य सजाया गया। शाम को मंदिर में फूल बंगला की झांकी सजाई गई। भगवती मंदिर पर भी पूजा को महिलाओं के आने का क्रम दोपहर तक नहीं टूटा।
मगोर्रा: श्री मनाबाबा मंदिर, त्यागी वाली बगीची, मोहल्ला तिवारी मंदिर, बड़ा मंदिर, कोली समाज मंदिर, संकटमोचन मंदिर, पथवारी मंदिर, ¨चताहरण महादेव मंदिर पर भक्तों ने पुजा-अर्चना की।
सोनई: सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लगना शुरू हो गई। देवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे।
नंदगांव: आसेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने आस कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना की। नंदीश्वर महादेव को हरियाली से सजाया गया। जलबिहार की झांकी सजाई गई। नंदबाबा मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं।
बरसाना: सुबह से ही शिव मंदिरों में कतारें लग गईं। शाम को प्राचीन ब्रजेश्वर महादेव, प्रियेश्वर महादेव, श्यामेश्वर महादेव, अड्डेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव, बृषभानेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में फूल बंगला का आयोजन किया गया।
छाता: चतुभुर्जी महाराज, श्री राधारानी, श्रीगंगा मंदिर, श्री बिहारीजी महाराज, श्री दाऊजी महाराज, श्री दुर्गा मंदिर, श्री भोले मंदिर, श्री नमदेश्वर आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। चतुभुर्जी मंदिर एवं राधारानी मंदिर में नवयुवक मंडल के नेतृत्व में सामूहिक पूजा की गई। इस अवसर पर खगुल भारद्वाज, पुरुषोत्तम ब्यास, राजेश गुप्ता, मुंशी प्रेमचंद, हेम कुमार शर्मा, सुरेंद्र ¨सह, धनश्याम शर्मा, टोनी गुप्ता, कालीचरन गुप्ता, हेमवती, उर्मिला, लीलावती, प्राची कुमारी, दीपू, सोनम, सोनाली, रेनूका, देवांश भारद्वाज, शिवास आदि उपस्थित थे।