कान्हा की नगरी में बम-बम भोले की गूंज
जेएनएन, मथुरा: शिव भक्तों को पता था कि सावन में महादेव प्रसन्न रहते हैं। सोमवार को तो अपनी कृपा का स
जेएनएन, मथुरा: शिव भक्तों को पता था कि सावन में महादेव प्रसन्न रहते हैं। सोमवार को तो अपनी कृपा का सागर बरसाते हैं। सुबह से ही शिव दरबार में भक्त सुनहरे भविष्य और घर में सुख समृद्धि की प्रार्थना करने को पहुंच गए। शिव भक्तों के लगे तांता से देवालय बम-बम बोले और हर-हर महादेव के जयघोष से देररात्रि तक गूंजते रहे। शिव भक्तों ने मंदिरों में अभिषेक किया तो रात्रि के फूल बंगला के दर्शन किए।
मथुरा नगर के चार द्वारपाल कहे जाने वाले रंगेश्वर, भूतेश्वर, गत्र्तेश्वर, गोकर्णनाथ में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। क्षेत्रीय देवालयों में भी पैर रखने के लिए स्थान नहीं मिल रहा था। भोले भंडारी को जल, बेलपत्र, फूल, पंचामृत आदि अर्पण कर और व्रत रखकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। रात्रि में सतरंगी रोशनी से मंदिर झिलमिल कर रहे थे। शाम को सजाए गए फूल बंगलों के दर्शन करने को श्रद्धालु देररात्रि तक शिव मंदिरों में उमड़ते रहे। रात्रि में की गई महाआरती में श्रद्धा की बयार बहती रही। सावन के पहले सोमवार के लिए शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं। मंदिरों को सजाया और संवारा गया था।
वृंदावन: वंशीवट स्थित गोपेश्वर महादेव, बनखंडी स्थित बनखंडेश्वर महादेव, प्रताप बाजार स्थित प्रतापेश्वर महादेव, रेतिया बहार स्थित रेतेश्वर महादेव मंदिर, केशीघाट स्थित केशेश्वर महादेव, गो¨वद देव घेरा के टालेश्वर महादेव समेत अनेक शिवालयों में सोमवार की सुबह भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। महिला-पुरुषों के साथ युवाओं ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर व्रत रखा। सायंकाल गोपेश्वर महादेव मंदिर में गोपीरूप में विराजमान भोलेनाथ के दर्शनों को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बनखंडेश्वर महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में बर्फ, फूल एवं सब्जियों के बंगला सजाए गए। देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।