हादसे में घायल हुए युवक की मौत
मथुरा (गोवर्धन): सैनी मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय सुरेश सोमवार रात साढ़े आठ बजे अपने घर जा रहा था। इसी
मथुरा (गोवर्धन): सैनी मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय सुरेश सोमवार रात साढ़े आठ बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप मथुरा की तरफ से तेज गति से आती प्राइवेट बस यूपी 85 एएफ 9662 अनियंत्रित होकर पहले एक पशु से टकराई और बाद में दूसरी साइड में आ रहे सुरेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस को सौंख तिराहा पर खड़ी करके भाग गया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए मथुरा ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बस के शीशे चटका दिए। पुलिस ने जाम को खुलवाने को काफी प्रयास किया, परंतु लोगों ने जाम नहीं खोला। करीब तीन घंटे लगे जाम के कारण मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने रात्रि करीब साढ़े 11 बजे जाम खोला। जाम में शामिल महिलाओं से अभद्रता करने पर एक महिला पुलिस अधिकारी की तीखी नोक झोक भी हुई। मृतक के भाई पुरुषोत्तम ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।