धर्म के बिना नहीं चल सकती कोई भी सरकार
जागरण संवाददाता, मथुरा : यमुना मुक्तिकरण की मान मंदिर बरसाना में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र म
जागरण संवाददाता, मथुरा : यमुना मुक्तिकरण की मान मंदिर बरसाना में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रज आगमन और उनसे ब्रजवासियों की यमुना को लेकर उम्मीद पर चर्चा की गई।
यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के चलते दवाब में आई केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर शंकर प्रसाद को 22 मार्च को जंतर मंतर पर भेज यमुना मुक्तिकरण अभियान की दोनों मुख्य मांगो को मानने की घोषणा करवाई थी। दो माह के पश्चात अब यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट रहा है। मांगो के क्रियान्वयन में सरकार द्वारा और अधिक तीव्रता लाई जाए इसके लिए पदाधिकारियों द्वारा मंत्रणा की गई और रणनीति तैयार की गई। विरक्त संत रमेश बाबा ने कहा कि कोई सरकार बिना धर्म पर चले लंबे समय तक सत्तारूढ़ नहीं रह सकती और यमुना जी तो स्वयं धर्म की धुरी हैं। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री एवं राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील ¨सह ने कहा कि मोदी का ब्रज आगमन सभी को आशातीत कर रहा है उनसे जनता को बहुत उम्मीद है। प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना के अविरल निर्मल जल का सभी ब्रजवासियों को इंतजार है। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, राष्ट्रीय मिडिया सलाहकार सुशील गोस्वामी, जिला प्रभारी पंकज चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।