Move to Jagran APP

हर जुबां पर अब की बार, यमुना की धार

मथुरा: लाखों ब्रजवासी, वैष्णव जन, और यमुना भक्तों द्वारा यमुना को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई छेड़ दी

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 11:40 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 11:40 PM (IST)
हर जुबां पर अब की बार, यमुना की धार

मथुरा: लाखों ब्रजवासी, वैष्णव जन, और यमुना भक्तों द्वारा यमुना को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है।

loksabha election banner

यमुना मुक्तिकरण अभियान की वृंदावन के रंग जी मंदिर के निकट राधाकांत मंदिर में हुई बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चितप्रकाशानंद, अखंडानंद आश्रम के महेशानंद सरस्वती, स्वामी श्री हरिबोल बाबा, आचार्य बद्रीश, स्वामी दिव्यानंद ने अभियान की सफलता के लिए सभी की भागीदारी जरूरी बताया। कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री, हरेश ठेनुआ, महेश चंद्र शास्त्री व रासाचार्य देवकी नंदन शर्मा आदि उपस्थित रहे। वृंदावन के गोधूलिपुरम के प्रिया प्रियतम धाम में प्रियाशरण महाराज द्वारा आयोजित अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने आंदोलन में सहभागिता की अपील की। अभियान के संस्कृति सचिव पं रमेश कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में हुई जनसभा में सुखीराम, बलदेव प्रसाद, मूलचन्द, हरदयाल, कालीचरण आदि उपस्थित रहे। कोसीकलां के सरायशाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्र बंधु सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, महामंत्री अशोक बठैनियां ने समर्थन दिया है।

केंद्रीय मंत्री से मिला यमुना रक्षक दल

मथुरा : यमुना रक्षक दल का शिष्टमंडल केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला और उन्हें यमुना की स्थिति की जानकारी दी। खुजराहो के सासद नागेंद्र सिंह यमुना की इस यात्रा में शामिल होंगे। भोपाल के सासद आलोक संजर ने भी आश्वासन दिया है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा व महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च से पहले यमुना किनारे शहरों के सभी सासदों व विधायकों से मिल पदयात्रा का निमंत्रण दिया जाएगा। दिल्ली के स्कूलों में जाकर यमुना जागरूकता अभियान चलाया रहा है। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यमुना रक्षक दल का एक ही लक्ष्य है यमुना को मुक्त कराना।

चौमुहा में राजसिंह के आवास पर हुई बैठक में दल के राष्ट्रीय महाससिचव रमेश सिसौदिया ने बताया कि 11 मार्च को छटीकरा स्थित गरुड़ गोविन्द से 200 बसों से दोपहर 1 बजे ब्रजवासी एवं यमुना भक्त बल्लभगढ़ पहुंचेंगे। नरेंद्र गुर्जर को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय सचिव, शाहिद कुरैशी को जिला महासचिव बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.