हादसे में धनगांव केप्रधान पति की मौत
जागरण संवाददाता, मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात को सड़क दुर्घटन
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 06:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात को सड़क दुर्घटना में धनगांव के प्रधान पति की मौत हो गई। शनिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
धनगांव निवासी रूप सिंह के पुत्र की बरात शुक्रवार को महोली गई थी। धनगांव में मुंदरा देवी प्रधान हैं। 28 वर्षीय प्रधान पति मुरारी लाल भी बरात में गए थे। शुक्रवार रात मारुति कार से वह गांव लौट रहे थे तभी नरहौली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें मुरारीलाल की मौत हो गई।
परिजनों ने थाना हाईवे में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रधानपति की मौत से गांव गमगीन माहौल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें