Move to Jagran APP

हम निर्मल यमुना को ब्रज में देखना चाहते हैं: गुरु शरणानंद

मथुरा :यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने पदाधिकारियों सहित यमुना आंदोलन की सफलता

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 11:56 PM (IST)
हम निर्मल यमुना को ब्रज में देखना चाहते हैं: गुरु शरणानंद

मथुरा :यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने पदाधिकारियों सहित यमुना आंदोलन की सफलता को का‌िर्ष्ण गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद मांगा।

loksabha election banner

रमणरेती के का‌िर्ष्ण गुरु शरणानंद महाराज ने यमुना को निर्मल बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम सराहना की। उन्होंने कहा कि यमुना जी अवश्य ब्रज में अपनी अविरलता के साथ आएंगी। उन्होंने बताया कि रमणरेती आश्रम पर 19 से 21 फरवरी तक होने वाले वार्षिकोत्सव में यमुना मुक्तिकरण पर विशेष चर्चा की जाएगी।

अभियान को सफल बनाने को शुक्रवार को अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में नंदगाव ब्लाक में संपर्क किया गया। इस अवसर पर संयोजक सुनील सिंह, प्रेमसिंह, चौ. भरत, चौ. हंसराज, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।

दूसरी तरफ अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी आदि ने 15 मार्च की पदयात्रा को सफल बनाने को जनसंपर्क किया।

धरने को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

यमुना रक्षक दल एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले एकदिवसीय विशाल धरना व सत्याग्रह को सफल बनाने को तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया ने बताया कि गोकुल, गोवर्धन, छटीकरा, दामोदर पुरा, तरौली, अकबरपुर, वाटी, नरी, रनवारी, छाता से 10 बसें तथा 50 छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास सहित पदाधिकारियों ने अकबरपुर, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ़ में अभियान चलाया। वृन्दावन के संत भी धरने में भाग लेने को जाएंगे। बालमुकुंद महाराज एवं प्रज्ञानंद शास्त्री ने आश्रमों एवं मठों का दौरा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.